फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बरसे बादल, बिजली गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
बारिश के दौरान नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीप भींगते हुए अपने गंतव्य को जाता साइकिल सवार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल तो घूमड़ रहे थे लेकिन कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होती रही। इसके चलते किसान काफी चिंतित थे। लेकिन बुधवार की सुबह में मानसून ने जोरदार दस्तक दी और सुबह से ही रुक-रुक कर लगातार कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते नगर के कई मार्गों पर जल्रभराव की स्थिति रही। बारिश के बीच कई जगहों पर बिजली भी गिरी, इसकी चपेट में आने से नगरा क्षेत्र में एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं नरहीं क्षेत्र के दियारे में दो भैंस की जान चली गई। उधर, ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश होने से किसानों में खुशी रही। बारिश के कारण नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

कई दिनों तक आसमान में बादल छाने के बाद बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और घनघोर घटा छाने से कुछ देर तक अंधेरा हो गया और इसी बीच जोरदार बारिश शुरु हो गई। हालांकि कुछ ही देर बार बारिश की गति धीमी हो गई लेकिन कभी रिमझिम तो कभी हल्की बारिश पूरे दिन होती रही और शाम तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण नगर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो गई। इसमें चित्तू पांडेय चौराहा, काजीपुरा, सदर तहसील मार्ग, बहेरी, एनसीसी तिराहा, एससी कॉलेज चौराहा आदि स्थान प्रमुख रहे। लगातार बारिश के कारण लोगों केे घरों से निकलना भी मुश्किल रहा। बारिश के कारण नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ध्वस्त रही।
नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता गांव में बब्बन राजभर (55) अपने मड़हे में सोए थे। भोर में बारिश शुरू होने पर मड़हा के अंदर पानी टपकने लगा। मृतक मड़हे से निकलकर मड़हे को घास फूस से ढंकने लगा ताकि मड़हे में पानी टपकना बन्द हो जाय। इसीबीच आकाशीय बिजली कड़की और उसकी चपेट में आने से बब्बन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला (सोनकी भाट ) गांव स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंगलवार की रात हुई तेज बारिश व आकाशीय बिजली की तेज गर्जन हो रही थी। उसी समय मंदिर पर बिजली गिरी जिससे मंदिर के छोटे छोटे चार गुंबद क्षतिग्रस्त हो गए और मंदिर के अंदर की दीवार में भी दरार पड़ गई। बिजली गिरने से नरही के दियारे में दो भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें