बलिया। बकाए मानदेय की मांग को लेकर स्वायत्त शासन सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आदर्श नगरपालिका रसड़ा के सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र सीआरओ अनिल अग्निहोत्री अधिकारी को सौंपा।
मांग पत्र में उल्लेख किया है कि विगत तीन माह का वेतन व मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। बोनस एवं सातवें वेतनमान का एरियर का भुगतान किया जाए। पूर्व में दिए गए वेतन के कटौती को कर्मचारियों के खाते भेजा जाए। सफाईकर्मियों को सफाई किट उपलब्ध कराने तथा वर्दी निर्गत किया जाए। सेवानिवृत्त एवं मृतक सफाई कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। जिस पर सीआरओ अनिल अग्निहोत्री ने सफाईकर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सभी लोगों के देयकों को दो से तीन दिन के अंदर कर दिया जाएगा। इस मौके पर उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय यादव, राजेश रावत, कौशल उपाध्याय, अनिल सिंह, रंजय यादव, श्वेता मिश्रा, चंद्रभान सिंह, रेनू शर्मा, विमला भारती, श्याम सुंदर रावत, मनोज राव, रघुवीर रावत, श्याम बाबू रावत, शांति देवी, विमला देवी, सुशीला देवी, मीरा देवी, शकुंतला देवी, पूनम देवी आदि रहे।