फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों को खदड़ने के लिए भांजी लाठी

Sun, 13 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मतगणना केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस के अफसर पूरे दिन चक्रमण करते रहे। कहीं-कहीं अफसरों ने पहुंचकर मतगणना केंद्र के आसपास जमे लोगों को दूर तक खदेड़वाया। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद ने भी अपने टीम के साथ अर्धसैनिक बलों के साथ अधिकांश मतगणना केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने अराजक तत्वों को देखते ही खदेडने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



नगर के सतीश चंद्र कालेज पर जब एडीएम खेमपाल सिंह और एएसपी केसी गोस्वामी पहुंचे तो सड़क पर आकर जुलूस की शक्ल में समर्थक नारेबाजी करते मिले। इस दौरान उन्होंने कार से ही जुलूस को तितर-बितर होने का निर्देश दिया। इसके बाद भी नहीं मानने पर उन्होंने पुलिस को लाठी भांजने का निर्देश दे दिया।

 इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। इसी प्रकार कुंवर सिंह कालेज पर भी अराजक तत्वों को भगाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। सतीश चंद्र के जापलिनगंज चौकी के समीप कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसपर चौकी प्रभारी एनबी पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने जमकर समर्थकों को पीटा। कई समर्थक गिरकर चुटहिल हो गए। वहीं समर्थकों के सड़क पर आ जाने से बलिया सिकंदरपुर और बलिया-बैरिया मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें