फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मुन्ना बजरंगी जैसा नहीं होगा मुख्तार का हश्र : आनंद

विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में सुरक्षा दी जाएगी। उसके साथ मुन्ना बजरंगी जैसा कुछ भी नहीं होगा। आरोप के अनुसार वह फांसी का हकदार होगा तो उसे फांसी की सजा होगी।
विज्ञापन

संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। उसे न्यायालय ही दंड देगा। उन्होंने कहा कि मुख्तार के विरुद्ध कुल 53 मामले हैं, जिसमें 15 मामलों में ट्रायल चल रहा है। इन मामलों के गवाहों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी ताकि वह निर्भय होकर गवाही दे सकें। सरकार का प्रयास होगा कि समय से ट्रायल हो जाए। मंत्री ने कहा कि आरोप के अनुसार मुख्तार अंसारी फांसी का हकदार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्तार अंसारी को अब सजा अवश्य मिलेगी तथा वह भविष्य में माननीय का चोला धारण नहीं कर पाएगा। मंत्री ने मुख्तार अंसारी को दुर्दांत अपराधी व माफिया सरगना करार दिया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब की जेल में मुख्तार के साथ दामाद सरीखा व्यवहार होता था। भाजपा विधायक अलका राय ने कई पत्र कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लिखे, लेकिन कांग्रेस ने जवाब तक नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें