फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी के तेवर उग्र हो गए हैं। जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम जलस्तर 64.81 मीटर दर्ज किया गया। जबकि लाल निशान 64.01 मीटर है। जलस्तर लाल निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। ऐसे में बाढ़ की संभावना से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। हाहानाला से चैनपुर गुलौरा टगुनिया क्षेत्र के कई किलोमीटर भूभाग में नदी का पानी फैल गया है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। उधर, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन द्वारा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर नदी की प्रकृति की निगरानी की जा रही है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें