फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सारनाथ का होगा आज से संचालन, पांच ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे को लेकर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप सारनाथ एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ सहित पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहीं। लखनऊ, वाराणसी जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सद्भावना एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। रेलवे ने कोहरे को देखते संचालन बेहतर बनाए रखने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, वहीं कुछ का फेरा घटा दिया है। शनिवार को बलिया स्टेशन से गुजरने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस, बलिया-शाहगंज पैसेंजर, उत्सर्ग एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, हरिहर नाथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। बलिया स्टेशन से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन होगा। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने यात्रियों को ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी कर यात्रा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें