फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उजड़ा पतंजलि का सुहाग, बिखर गई परिवार की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय में नियुक्ति, फिर आजमगढ़ की पतंजलि से शादी के बाद हेमंत कनौजिया के घर का माहौल काफी खुशनुमा था। दो माह पहले हेमंत बेटी के बाप भी बन गए थे। ड्यूटी से छुट्टी लेकर चंद दिनों पहले ही हेमंत गांव आए थे, लेकिन काल के क्रूर पंजों ने ऐसा झपट्टा मारा कि वे अब ड्यूटी पर कभी नहीं लौट सकेंगे। सड़क हादसे में हेमंत की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। शादी के दो साल बाद ही उजड़े सुहाग ने पतंजलि को पूरी तरह तोड़ दिया है। उसके सपने टूटकर बिखर गए हैं।
विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव निवासी भोला प्रसाद के पुत्र हेमंत कनौजिया (32) करीब तीन साल पहले रक्षा मंत्रालय में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पुणे में अकाउंट ऑफिस में क्लर्क के पद पर थी। वर्ष 2021 में हेमंत की शादी आजमगढ़ जिले के जमालपुर की रहने वाली पतंजलि से हुई थी। नौकरी और शादी के बाद घर-परिवार में खुशियों का माहौल था। इधर, दो माह पहले पतंजलि ने बेटी का जन्म दिया था। इससे परिवार की खुशियों में चार चांद लग गया था। हेमंत छुट्टी पर अपने घर आया था लेकिन बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। बाइक से बेल्थरारोड जा रहे हेमंत को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी पतंजली, पिता भोला प्रसाद, मां शनिचरी देवी और भाई-बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें