फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिला सूचना कार्यालय में मनाई गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि 1917 में खेड़ा किसान सत्याग्रह, 1923 में नागपुर झंडा सत्याग्रह, 1924 में विरसाद सत्याग्रह के उपरांत 1928 में वारटोली सत्याग्रह में उनके सफल नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्हें सरदार की उपाधि दी गई। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं साहस के बल पर राष्ट्रीय एकीकरण के लिए देशी रियासतों का भारत में शांतिपूर्ण ढंग से विलय कराया। इस अवसर पर विनय कुमार, प्रदीप शुक्ला, प्रधान सहायक फजलुर्रहमान, संरक्षक अमर सिंह राणा, प्रचार सहायक रमाकांत चौहान, देश दीपक यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार, अमितेश श्रीवास्तव, रामाश्रय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें