क्षेत्र के सागरपाली गांव के प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नं एक परिसर में हलचल क्लब की ओर से सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूजा समिति के सदस्यों ने किया। इस दौरान युवाओं ने जुलूस निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया। विसर्जन जुलूस के दौरान क्लब के सदस्य की टोली डीजे के भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे। हलचल क्लब के सदस्यों ने निर्धारित समय पर विसर्जन के लिए प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा चिंहित स्थल पर किया। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह पुलिस दल बल के साथ जुलूस में शामिल रहे। इस मौके पर करण वर्मा, सुधीर यादव, अजय वर्मा, जवाहर साहनी,सिधारी साहनी,जितेंद्र, दिनेश, राजू यादव,वीरबहादुर,लीचू साहनी आदि रहे।