फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ससुराल में आए पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिवारी छपरा गांव में सुसराल आए पति भोला राजभर ने पत्नी प्रियंका राजभर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। ससुर ददन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने भोला पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया। बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तिवारी छपरा निवासी ददन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटी प्रियंका राजभर की शादी 10 वर्ष पूर्व बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी भोला राजभर से हुई थी। 15 दिन पूर्व प्रताड़ना से तंग होकर बेटी मायका में आ गई। शनिवार को भोला आया। शाम के समय पति और पत्नी में विवाद हो गया। भोला राजभर ने चाकू से प्रियंका की गर्दन पर हमला कर दिया। बेटी के गर्दन व चेहरे पर घाव हो गया हे। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि भोला राजभर पर प्राथमिकी दर्ज कर दिउली क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें