फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में संजीत एवं विशाल रहे अव्वल

Fri, 13 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में संजीत व विशाल ने बाजी मारी। इसका शुभारंभ मथुरा पीजी कालेज के प्राचार्य डा. रामकृष्ण उपाध्याय एवं विशिष्ठ अतिथि क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प, दीप प्रज्ज्वलित  तथा मशाल जलाकर आरंभ किया।
विज्ञापन


वहीं छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान इलाहाबाद के कलक्टर गेम तृतीय स्थान पाने वाली कशिश सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


1500 मीटर की दौड़ में संजीत निषाद प्रथम, पंकज गुप्ता द्वितीय तथा हरिशंकर मौर्या तृतीय रहे। आठ सौ मीटर की दौड़ में संजीत निषाद, अविष्का चौधरी द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर प्रिंस सिंह रहे।
विज्ञापन


सौ मीटर दौड़ में विशाल कुमार प्रथम, हरिशंकर मौर्या द्वितीय तथा भावेश चौबे तृतीय स्थान पर रहे। इसके पूर्व नरेंद्र हाउस, प्रकाश हाउस, लोहिया हाउस, शेखर हाउस हास्टल के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि का मार्चपास्ट कर सलामी दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका में बीके सिंह, अरूण सिंह, पीपी चौहान, विवेक सिंह रहे। इस मौके पर अरविंद सिंह, बिजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, डा. सूर्यबली सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अमित पांडेय एवं दयाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें