बलिया। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी भवन को सैनिटाइज किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से फुल बदन तिवारी, पवन कुमार चौबे, हरेंद्र सिंह, विपिन पांडे,सुनील सिंह, शिव प्रकाश पांडे आदि रहें।