बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर चट्टी पर बुधवार की सुबह लाल बालू लदा ट्रक पलटने से एक गुमटी एवं उसमें रखे हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
बताया जाता है कि लाल बालू लदा एक ओवरलोड ट्रक थाना क्षेत्र के किसी गांव में बालू गिराने जा रहा था। अभी वह दुबहर चट्टी के समीप पहुंचा ही था कि कोहरे कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और चट्टी स्थित एक गुमटी को टक्कर मारने के बाद पलट गया। गुमटी में मनोज प्रसाद पुत्र हरिहर प्रसाद के जनरल स्टोर थी जिसमें काफी सामान नुकसान हो गया। संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक के पलटने से पास ही स्थित विद्युत खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे भरसर गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।