फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरा में समूह सखियों का धरना, दो हजार मानदेय में गुजारा नहीं, बढ़ोतरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। विकास खंड नगरा की समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को बीडीओ कार्यालय पर धरना दिया। बीडीओ की अनुपस्थिति में उन्होंने वरिष्ठ स्थापना सहायक धर्मेंद्र कुमार सिंह और एडीओ एमआई बाला लखन्दर को ज्ञापन सौंपा। समूह की सखियों ने कहा कि हर विभाग का मानदेय बढ़ चुका है, लेकिन आजीविका मिशन (ग्रामीण उत्तर प्रदेश) के मानदेय पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमसे सबसे ज्यादा काम लिया जा रहा है। समूह गठन, समूह को बैंक से जोड़ना, घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों को प्रेरित कर समूह में जोड़ना, लोकोस पर फीडिंग, लखपति दीदी, सीआरपी, बीपीआरपी, कर्मयोगी मिशन, अंत्योदय जीरो पावर्टी सर्वे जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी मात्र 2000 रुपये मानदेय मिल रहा है। काम के लिए बार-बार घर से निकलना पड़ता है, लोकेशन पर काम के लिए हर समय मोबाइल में रिचार्ज रखना पड़ता है। 2000 रुपये में खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में गीता चौहान, इंदुबाला देवी, आशा देवी, अंजू देवी, शांति देवी, पूनम, श्वेता गुप्ता, मीरा देवी, मनीषा देवी, कुसुम, सरिता, बिंदू, संजू, ममता वर्मा समेत 33 समूह सखियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें