फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नगर से निकली समान शिक्षा तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
जेपी के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर से राधेश्याम यादव के नेतृत्व में समान शिक्षा तिरंगा यात्रा को ति? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि जयप्रकाश नगर से जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई। सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुभाष सिंह की ओर से इस यात्रा को शुरू करने के लिए तिरंगा दिखाया गया।
विज्ञापन

समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की ओर से श्री यादव के नेतृत्व में समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा करने के पूर्व यात्रा में सहभागिता करने वाले सभी सदस्यों ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री यादव ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं लेकिन शिक्षा के बीच की दूरी कभी कम नहीं हो सकी। देश में दो तरह की शिक्षा जबसे शुरू हुई, तब से उसी जगह पर बरकरार है। ऐसे में अमीर वर्ग के बच्चों के लिए अलग और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए अलग शिक्षा व्यवस्था है।
इससे समाज में एक बड़ी खाई बन चुकी है। यात्रा बैरिया तहसील पहुंची और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह यात्रा गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर आदि होते हुए नई दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय पर 11 नवंबर को पहुंचेगी और ज्ञापन एवं मांग पत्र देकर समापन होगा। मौके पर राधेश्याम मौर्य, अरशद हिंदुस्तानी कवि, विनोद मानव, क्रिश्चियन पांडेय, सरवन मौर्य, एमपी सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें