फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी छुपाने के लिए सपा विधायक की गिरफ्तारी की: मो रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जमुई गांव में आयोजित की गई। जिसमें सपा नेता आजम खां के विधायक पुत्र अब्दुल की हुई गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं सुधार पाने वाली सरकार दुष्कर्म पीडि़त भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रदेश की जनता के सामने अपनी नाकामियां छिपाने के लिए सपा विधायक को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में पीडि़त व्यक्ति न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रही है। वही धर्म व जाति के नाम पर डरा धमका कर आम जमता की आवाज दबानी चाहती है। कहा कि अगर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ तो लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। इस मौके पर रामजी यादव, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम, गजेंद्र यादव, अशोक यादव, मुनिलाल यादव, सीपी यादव, अनन्त मिश्र, फैजी अंसारी, नुरुल अंसारी, हिरामन यादव, वीरबहादुर वर्मा, सजंय यादव, देवनरायन यादव, हरिंदर पासवान, कमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें