चिलकहर। संघर्ष व दबे कुचले लोगो की आवाज को बुलंद कराकर उनके हक व हकूक की लड़ाई लड़कर समाजवादी परचम एक बार पुन: लहरायेगा। साथ ही प्रदेश में समाजवादी सरकार 2022 में दोबारा सत्ता में आएगी।
यह बातें जिला पंचायत सदस्य व सपा के वरिष्ठ नेता संजय यादव ने समाजवादी पार्टी की बैठक को चिलकहर ड्वाकरा हाल मे संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को कही। कहा की महिलाओं की आबरू बचाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाती जा रही है। आमजन की पीड़ा से कोई मतलब नही है। कमजोर तबका परेशान है तो किसानों की फसल का उचित मुल्य नही मिल पा रहा है। कहा कि बिजली से लेकर खाद पानी सब महंगा होकर रह गया है। वहीं, थाने पर फरियादियों को ही डराया जा रहा है तो अस्पताल मे दवाएं व चिकित्सक नही मिल पा रहे है। सपा बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगो को जागरूक करेगी व आमजन को भाजपा द्वारा किए जा रहे कथनी व करनी को बताने का कार्य करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, नमोनारायण सिंह, वीरेन्द्र सिंह,राधेश्याम यादव,विजयशंकर यादव समेत सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे अध्यक्षता अवधेश त्रिपाठी व संचालन वीरेन्द्र यादव ने किया।