फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा नेता नारद राय और रामइकबाल बने BJP वाले, अमित शाह को भेंट किया फरसा; गरमाई सियासत

Wed, 29 May 2024 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Lok Sabha Election: सपा नेता नारद राय और राम इकबाल सिंह ने बुधवार को भाजपा ज्वॉइन कर लिया। यह सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही थी। वाराणसी के एक प्रतिष्ठित होटल में नारद ने अमित शाह से मुलाकात किया था। 
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के मंच पर नारद राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने सपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान नारद राय को खास तवज्जो दी। नारद राय ने भी जनसभा में मंच पर प्रतीक चिह्न के रूप में अमित शाह को फरसा भेंट किया।

विज्ञापन


अमित शाह ने नारद राय व पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह को भगवा पटका पहनाकर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कराया। पूर्व मंत्री नारद राय अपने समर्थकों के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे थे।

पिछले चुनाव में एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे दयाशंकर सिंह ने नारद राय का हाथ पकड़ गले लगा लिया। दोनों को गले लगता देख पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नारद राय व नीरज शेखर ने एक साथ जन समूह का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री दयाशंकर ने गले लग कर लोगों के बीच नारद राय को सम्मान देने का संदेश देने का काम किया। लोगों के बीच दया व नारद के गले लगने की चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें