फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरा की सलोनी ने प्रदेश स्तरीय कबड्डी में जीता रजत पदक

विज्ञापन
गोरखपुर के जुबली इंटर कालेज आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता बनी आजमगढ़ मंड
विज्ञापन
इंदरपुर। जनता इंटर कॉलेज नगरा की छात्रा सलोनी यादव ने प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, आगरा मंडल विजेता रहा। उपविजेता आजमगढ़ मंडल को रजत पदक मिला, जिसमें सलोनी का अहम योगदान रहा।
कक्षा नौ की छात्रा सलोनी विद्यालय के खेल शिक्षक अनुज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी मेहनत, लगन और खेल कौशल की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई है। सलोनी की सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद्र पांडेय ने सलोनी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें