फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की आत्महत्या को लेकर सलमान का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या को लेकर उनके चाहने वालों में रोष है। कुछ युवा सुशांत की आत्महत्या को लेकर सलमान खान का विरोध जता रहे हैं ।
विज्ञापन

क्षेत्र के शोभाछपरा गांव के युवाओं ने बुधवार गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सलमान खान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कहा कि देश की फि़ल्म इंडस्ट्री किसी व्यक्ति विशेष की प्रॉपर्टी नहीं है। यदि ऐसे ही आने वाले नए कलाकारों द्वारा किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर आत्महत्या किया जाता रहा तो ऐसे कलाकार जिनकी पृष्ठ भूमि फिल्मों से नहीं है उनको काम मिलना बंद हो जाएगा। फि़ल्म इंड्रस्टी में कुछ ऐसे नामचीन कलाकार हैं जो अपने आप को फि़ल्म इंडस्ट्री का सब कुछ मानते हैं। उनमें से सलमान खान भी एक हैं। युवकों ने यूपी सरकार से मांग किया कि सलमान खान की फिल्मों पर यूपी में रोक लगाई जाए। इस मौके पर राहुल सिंह, अंकुर सिंह बंटी, अनिल सिंह नेता, गौरव सिंह, नीरज सिंह, गोलू, करिया सिंह, अमरेंद्र सिंह, रोहित सिंह, राहुल, गुलशन, गोल्डी, दीपू, चुबु सिंह, रितेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें