फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन विक्की हत्याकांडः शराब पीने की शिकायत पर सेल्समैन की कर दी हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बिगही गांव स्थित सरकारी देशी शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन गेट के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी ने बताया कि शराब पीने की शिकायत मृतक सेल्समैन कृष्णा उर्फ विक्की सिंह ने कंपनी के मैनेजर से की। जिसके बाद मैनेजर ने मुझे नौकरी से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिए मैंने अपने साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया भी बरामद किया। बांसडीहरोड एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन गेट के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमश: रणजीत सिंह व रविंद्र सिंह पुत्रगण स्व. सुरेंद्र कुंवर निवासी परसिया थाना हल्दी, मनोज सिंह पुत्र रामइकबाल सिंह अरदवना थाना हलधरपुर जनपद मऊ एवं सेल्समैन राजेश सिंह निवासी विजयीपुर नगर कोतवाली बताया। अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ बागी ने बताया कि मैं बिगही स्थित देशी शराब की दुकान पर काम करता था।
मेरी शराब पीने की शिकायत मृतक सेल्समैन कृष्णा उर्फ विक्की सिंह ने कंपनी के मैनेजर से की। जिसके बाद मैनेजर ने मुझे नौकरी से निकाल दिया था। जिसका बदला लेन के लिए मैंने अपने साथियों के साथ उसकी हत्या करने की ठान ली। इसके बाद 19 सितंबर की रात बिगही स्थित देशी शराब के दुकान पर सो रहे सेल्समैन विक्की सिंह की तकिया से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पकड़े अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया को भी मैनो ने विक्की सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मुकदमा किया था दर्ज
बांसडीहरोड। सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला निवासी विक्की सिंह उर्फ कृष्णा सिंह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। उसका सहयोगी सेल्समैन राजेश सिंह भी दो दिन पहले से सरकारी देशी शराब की दुकान पर मृतक के साथ रहने लगा था। 19 सितंबर की रात को दोनों साथ में भोजन करने के बाद सो गए। जब सुबह सेल्समैन राजेश जगा तो देखा कि कृष्णा सिंह की मौत हो चुकी है। उसने तत्कान मुकामी पुलिस को सूचना दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक सेल्समैन की मां सुनैना देवी ने चार लोगों के विरूद्घ नामजद तहरीर दिया था। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर मारने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस नेचार लोगों के विरुद्ध नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। जिन्हें मंगलवार की रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें