फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब के लेनदेन के विवाद में सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। स्थानीय बाजार स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सदर कोतवाली के सहोदरा निवासी सेल्समैन निक्की ने दी तहरीर मेें आरोप लगाया कि देर रात वह शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सती माई स्थान के पास पहले से घात लगाए युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि शराब के लेनदेन को लेकर दिन में भी कहासुनी और मारपीट की बात सामने आई है। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें