फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से वेतन नहीं मिला, शिक्षकों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों ने आह्वान पर विद्यालयों में तालाबंदी की और राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई के नेतृत्व में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा में अतुल तिवारी ने कहा चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सामने जीविका चलाना मुश्किल है। शिक्षक अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान न करना अन्याय है। जिले में रमसा के अंतर्गत 22 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 124 शिक्षक व शिक्षणेत्तरकर्मी कार्यरत हैं। सभी कर्मचारियों का चार माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। धरना सभा की अध्यक्षता प्रमोद श्रीवास्तव एवं संचालन अमित उपाध्याय ने किया। धरना में प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, हरेन्द्र कुमार, प्रवीण राय, अनिल चौरसिया, प्रभात कुमार, दीपचन्द यादव, राम अचल, रूखसार बानो, चंचल रानी, ज्योति तिवारी, नीलम सिंह, शैल, कान्ति सिंह, राजेश खरवार, हरेराम एवं विनोद कुमार आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें