आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में साधु संतों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाने की निंदा की गई है।
साथ ही दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इससे आमजन में भी रोष है।
ज्ञापन में बताया है कि उप्र के ग्रेटर नोएडा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली दादरी में हत्या और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में साधु-संतों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गईं लेकिन आज तक दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कहा कि सपा और भाजपा द्वारा पूर्व की भांति वाराणसी में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाडने की कोशिश की गई। जो सभ्य समाज के लिए निदंनीय है।
आप कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संयोजक अमरेंद्र सिंह, तेज नारायण, अजीत स्वराज, सुशांत राज, आरके राय, विवेक सिंह, डा. प्रदीप कुमार, सोहन सिंह, राजकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।