फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्य में लापरवाही और नशे में ड्यूटी करने पर सफाई नायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सफाई कार्य में लापरवाही और नशे की हालत में ड्यूटी करने के आरोप में नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बुधवार को सफाई नायक दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही सफाई नायक पर लगे आरोपों की जांच के लिए सहायक अभियंता निर्माण नीरज कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। नपा के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि 30 जून को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 30 जून को निरीक्षण के दौरान सफाई नायक दीपक कुमार को हर वार्ड से 2-2 सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराते हुए सफाई के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन सफाई नायक द्वारा कार्य क्षेत्र में नशे की हालत में पाया गया। सफाई कार्य के प्रति लापरवाही बरती गई। जिसके आधार पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में सफाई कर्मी को निलंबित करने की संस्तुति की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें