फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यज्ञ से राक्षसी शक्ति का होता है दमन’

Tue, 23 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चैनराम बाबा समाधिस्थल पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के क्रम में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। प्रवचन से पूरा वातावरण भक्मिय हो गया।
विज्ञापन


 मंगलवार की  शाम प्रवचन के क्रम में सत्य नारायण दास जी महाराज ने बताया कि यज्ञ से वातावरण के साथ मानव मस्तिष्क पर भी इसका अनुकूल असर पड़ता है। विचलित मन काबू में आता है। साथ ही काम, क्रोध, लोभ आदि राक्षसी शक्ति का दमन होता है।  मनुष्य संमार्ग के रास्ते चलना शुरू करते हैं तथा मृत्यु के बाद उन्हें  मोक्ष मिलता है।

 इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह  गुड्डू, राजेश्वर दास, परमात्मा पांडेय, त्रिवेणी चौबे, ध्रुव सिंह, सुरेश  प्रसाद, भुपेंद्र यादव, विनोद वर्मा, शैलश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यज्ञ में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 10 दरोगा, 22 कांस्टेबिल व सात महिला  पुलिस तैनात हैं। उधर, यज्ञ में मंडप की परिक्रमा करने आई सहतवार निवासी चंपा देवी की गले से भीड़ में किसी ने चेन छीन ली। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें