फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वावलंबी बनाने के दिए टिप्स

Fri, 05 Feb 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत हल्दी कोठी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के कार्यालय पर शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 जिसमें बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने के बारे में टिप्स दिए गए। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने दी प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए सीडीओ के बालाजी ने कहा कि युवाओं में स्वालंबन का भाव जगाना जरूरी है। इसके लिए हर क्षेत्र में तरह-तरह के प्रशिक्षण देकर युवाओं को कामकाज के टिप्स दिए जा रहे है।

 इस दिशा में कृषि विभाग ने भी युवाओं के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ लेकर हम धन अर्जित करने के  साथ ही समाज में दूसरों को भी लाभ पहुंचा सकते है। उपकृषि निदेशक टीपी शाही ने भी युवाओं को कृषि से जुड़े कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थान के छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों की स्वागत की। इस मौके पर संस्थान के निदेशक कमरूद्दीन, एलडीएम सतीश सिंह, एनएन कुंवर, प्रतिमा पांडेय सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें