फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जीएसटी टीम के छापे की अफवाह से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा/भीमपुरा/रसड़ा। जिले के अन्य क्षेत्रों में जीएसटी टीम की ओर से दुकानों पर की जा रही छापेमारी से व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है। नगरा, इब्राहिमपट्टी और रसड़ा क्षेत्र में टीम आने की अफवाह शनिवार से दुकानदारों के होश उडा रही है।
विज्ञापन

रविवार को जीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह से बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लापता हो गए। बाद में कुछ दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। वहीं, बड़े कारोबारियों ने दुकानें दिन भर बंद रखीं।
जनपद में जीएसटी विभाग की टीम दुकानों पर छापेमारी कर संबंधित कागजातों की जांच और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई बार तो बाजार में टीम के आने की अफवाह भी उड़ने से व्यापारियों में दहशत का माहौल साफ नजर आ रहा है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। बाजार में सुबह ही अफवाह फैल गई कि जीएसटी की टीम दुकानों पर छापेमारी कर रही है। फिर क्या था, दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंदकर गायब हो गए।
विज्ञापन

मुख्य रूप से बाजार में कपड़े, रेडीमेड, कापी-किताब दुकानों पर ताले लटके रहे। दुकानदार दिनभर अपनी दुकानों का शटर गिराकर गायब रहे। इब्राहिमपट्टी, बरौली, भीमपुरा, उधरन, कसेसर आदि बाजार भी जीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह से बंद हो गए। रसड़ा नगर में रविवार को उस समय व्यापारियों में अफरातफरी मच गई, जब व्यापारियों को जीएसटी टीम आने की सूचना मिली।
नगर में धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगीं। डर से अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकान के शटर बंद कर दुकानों के बाहर खड़े रहे। एक-दूसरे से जीएसटी टीम की सूचना प्राप्त करने में लग गए। छोटे-मोटे दुकानों और चाय आदि की दुकानों को छोड़ अन्य बड़ी दुकानें बंद कर दी गईं। शाम तक कहीं भी जीएसटी टीम की जांच की सूचना नहीं मिली। इसके बावजूद, दुकानदारों में दहशत का माहौल रहा। अधिकतर दुकान बंद होने से बाजार में आए खरीदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें