फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी प्रयोगशाला में आरटीपीसीआर व सिटी स्कैन की दर निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच एवं सिटी स्कैन की दरें निर्धारित कर दी गई है। सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निजी जांच केंद्र पर जाकर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए कुल 700 रुपये तय किया गया है, जबकि निजी प्रयोगशाला द्वारा स्वयं सैंपल एकत्र करने पर 900 रुपये निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार के विहित प्राधिकारी द्वारा सैंपल भेजे जाने पर निजी प्रयोगशालाओं को 500 रुपये लेना होगा। ये सभी दर जीएसटी सहित लागू है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि एंटीजन टेस्ट के लिए 250 रुपये तथा ट्रूनॉट टेस्ट के लिए 1250 रुपये (घर से सैंपल कलेक्शन पर 200 रुपये अतिरिक्त) देय होंगे। बताया कि रेडियोडायग्नोस्टिक सेंटर पर रेफर हुए एचआर सिटी स्कैन के लिए सभी व्यय सहित जो दर निर्धारित हुई है, उसमें 16 स्लाइस तक 2000 रुपये, 16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपये व 64 स्लाइस से अधिक 2500 रुपये निर्धारित है। कहा कि अगर कहीं भी ओवर चार्जिंग की शिकायत मिलती है तो उनके विरुद्ध आपदा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में केवल पैथ पैथॉलोजी को जांच करने का आदेश है। इसके अलावा अन्य किसी निजी प्रयोगशालाओं को अभी अनुमति प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें