फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 8 करोड़ के ठोकर सरयू कटान न रोक पाए, महराजपुर-चांदपुर पर संकट

विज्ञापन
कटानरोधी कार्य कराने तथा कराए गए कटानरोधी कार्यों की जांच की मांग को लेकर बांसडीह तहसील में आयो
विज्ञापन
बांसडीह। सरयू नदी के कटान से गांवों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने महराजपुर और चांदपुर गांवों को बचाने की मांग की। ग्रामीणों ने कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा अब तक हुए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ''''झुन्नू'''' के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रभारी उपजिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युद्धस्तर पर कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की गई। उन्होंने करोड़ों रुपये से बने ठोकरों की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। आरोप है कि महराजपुर को बचाने के लिए सरकार ने करीब आठ करोड़ रुपये से 17 ठोकर स्वीकृत किए थे। लेकिन निर्माण में भ्रष्टाचार, अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के कारण अधिकांश ठोकर नदी में बह गए हैं। इससे महराजपुर और चांदपुर पर नदी में समाने का खतरा गहरा गया है। ग्रामीणों ने तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मुख्य मांगें
ग्रामीणों ने महराजपुर और चांदपुर को बचाने के लिए तत्काल युद्धस्तर पर कटानरोधी कार्य शुरू करने की मांग की। उन्होंने 17 ठोकरों के निर्माण पर खर्च हुई सरकारी धनराशि की निष्पक्ष जांच कराने को कहा। दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप दोबारा स्थायी सुरक्षा कार्य कराने की अपील की। इस मौके पर प्रभात कुमार मौर्य, वीरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान मुनीब यादव, आदित्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें