फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरपीएफ पर टोकन वितरण में धांधली कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की आरक्षण टिकट खिड़की पर बृहस्पतिवार को टिकट लेने आए यात्रियों ने आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि तत्काल टिकट के लिए टोकेन देने में आरपीएफ की ओर से मनमानी की जा रही है। ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर तत्काल टिकट के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग तत्काल टिकट लेने के लिए रातभर खिड़की पर लाइन में खड़े रह रहे। इसी तरह से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर भी तत्काल टिकट लेने के लिए यात्री रातभर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ की तरफ से लोगों को टोकन दिया जाता है।
विज्ञापन

लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह लाइन में लगे लोगों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ के जवान टोकन वितरित करने में मनमानी कर रहे। इससे दूसरे ,तीसरे, चौथे नंबर पर भी लगे लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाता। क्योंकि, मुश्किल से यहां एक-दो टिकट ही तत्काल में निकल पाता है। बुधवार की रात आरक्षित टिकट के लिए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के काउंटर पर सोए मूनछपरा निवासी अमन सिंह ने बताया कि उसे वैष्णो देवी दर्शन करने जाना था।
वह सबसे आगे था। सुबह आरपीएफ के जवान टोकन बांटने वाले को लेकर आए और दो नंबर का टोकन मुझे देने लगे। मैंने कहा कि एक नंबर पर मैं था, दो नंबर का टोकन क्यों दे रहे हैं। इस पर आरपीएफ का जवान नाराज हो गया। कहा कि ज्यादा बोलोगे तो उठा ले जाऊंगा। इसी तरह का आरोप उपाध्यायपुर निवासी गोवर्धन चौधरी ने लगाया। इन्हें भी दो नंबर की जगह तीन नंबर का टोकन दिया गया। दलन छपरा निवासी मोहन केसरी ने आरोप लगाया कि वह तीन नंबर पर था। उसे चार नंबर का टोकन दिया गया। टिकट के लिए लाइन लगाने वाले यात्रियों ने आरपीएफ के जवानों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि एक नंबर का टोकेन रोज आरपीएफ वाले अपने चहेते को दिलवा दे रहे हैं। इससे आम लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। इस बाबत आरपीएफ बलिया के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि टोकेन वितरण का काम आरपीएफ का नहीं है। आरपीएफ सिर्फ लाइन लगवाती है। इस तरह का आरोप बेबुनियाद है। हमारे जवान इस तरह की गड़बड़ी नहीं करते हैं। फिर भी इसकी जांच कराऊंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें