फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: औड़िहार- छपरा व वाराणसी पैसेंजर का संचालन 20 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छपरा-वाराणसी रूट पर औड़िहार व गाजीपुर सीटी स्टेशन पर निर्माण कार्य को लेकर बलिया से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द हैं। रेल अधिकारियों की मानें तो 20 जून से बंद सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति होने लगेगा।
विज्ञापन

इन दिनों में 05135 छपरा-औंड़िहार, 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस व 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छपरा से 11 से 17 जून तक प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी । 05136 औड़िहार-छपरा, 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग व 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया और 05445 छपरा-वाराणसी सिटी, 05446 वाराणसी सिटी-छपरा 17 जून तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें