सतीशचंद्र कालेज के प्रांगण में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स के छात्रों ने अपने हुनर दिखाए। प्रशिक्षण के दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित चौबे ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि छात्रों का यह प्रशिक्षण उनके भविष्य में काम आएगा। प्रशिक्षण में कालेज के प्रोफेसर डा. शिवप्रसाद ने कहा इसके माध्यम से समाज में फैले कुरीतियों से लड़ने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का अंतिम दौर 12 फरवरी को मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। इसमें सतीशचंद्र कालेज के दोनों टीमें भाग लेंगी। टीम को शरदचंद्र पांडेय और मनोज कुमार ने प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर छात्र नेता जितेंद्र कुमार, सुधीर ओझा, मनोज कुमार पांडेय, अंजनी लाल चौबे, विकास पांडेय, मनीष चौरसिया, सुधीर गिरी, आसीफ अली, रजनीश पांडेय आदि छात्र रहे।
इस मौके पर रोबर्स के प्रभारी डा. अवनीश चंद्र पांडेय और शिव प्रकाश ने छात्र का उत्साहवर्धन किया।