फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर परिवर्तित रहेगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रक्षाबंधन पर शहर में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के मद्देनजर मार्ग परिवर्तन लागू किया गया है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुबहड़ और बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाना के पास दोपहर 12 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। यदि वाहन नरही और फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना व नरही जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांसडीहरोड, रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बांसडीहरोड के पास दोपहर 12 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाने वाले वाहन सुखपुरा, गड़वार होते हुए जाएंगे। हनुमानगंज, सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास दोपहर 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रोका जाएगा। यदि सिकंदरपुर से दुबहड़, हल्दी, बैरिया जाने वाले सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जा सकते हैं। फेफना तिराहा, रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहे के पास दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। बैरिया की तरफ जाने वलो गड़वार से सुखपुरा, सहतवार होते हुए जाएंगे। अगरसंडा और गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। हल्दी, बैरिया जाने वाले गड़वार से होते हुए जाएंगे।
चार पहिया, दो पहिया के लिए रूट
बलिया। बहादुरपुर, कुंवर सिंह चौराहा व टीडी कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा ओवरब्रिज होते हुए जगदीशपुर तिराहा, सदर अस्पताल से वापस ओवरब्रिज, टीडी कालेज चौराहा, कुंवरसिंह चौराहा से बहादुरपुर जाएंगे। माल्देपुर से आने वाले चित्तू पाण्डेय चौराहे पर सवारी उतार कर गड़वार तिरहा से रोडवेज, परमंदापुर, निधरिया से वापस माल्देपुर लौट जाएंगे। कदम चौराहा की तरफ से आने वाले इस वाहन मालगोदाम तिराहे से वापस सतीशचंद्र कालेज, जापलिनगंज, भृगुआश्रम होते हुए सतनी सराय, काशीपुरा तक जाएगे। तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन मिड्ढी चौराहा, महुआ मोड़ से गड़वार तिराहा होते हुए टीडी चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा से वापस एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मंडी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें