फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन फूंका गया था ओक्डेनगंज चौराहा पर बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया देश के आजाद होने से पांच साल पहले सन् 1942 में ही आजाद हो गया था। यह आजादी महज 13 दिनों की ही थी लेकिन इससे साबित कर दिया कि अंग्रेज अब देश को ज्यादा दिनों तक गुलाम नहीं रख सकते हैं। आजादी के दीवानों ने ब्रिटिश हूकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन

शहर के ओक्डेनगंज चौराहे पर क्रांतिकारियों ने 10 अगस्त को आजादी का बिगुल फूंक दिया। क्रांति ज्वाला धीरे-धीरे धधकने लगी थी। बंबई (मुंबई) में महात्मा गांधी को आगा खां महल में नजरबंद करने की खबर पहुंचने पर 10 अगस्त को भोर में ही लोग घरों से लालटेन लेकर निकल पड़े। आठ बजे ओक्डेनगंज चौराहा पर उमाशंकर ने भाषण दिया। इसके बाद शहर में जुलूस निकालने और हड़ताल का ऐलान किया गया। सहयोग में सूरज प्रसाद, अवध किशोर प्रसाद आदि भी थे। चौराहा से जुलूस रेलवे स्टेशन पहुंचा तो एक ट्रेन आ गई जिससे उतरे छात्र भी जुलूस में शामिल हो गए। जुलूस बढ़ता गया और भीड़ भी बढ़ती गई। गौरीशंकर राय, योगेंद्र मिश्र, वासुदेव राय की अगुवाई में विभिन्न छात्रावासों के छात्र भी जुलूस में शामिल हो गए। मालगोदाम पहुंचा तो कम्युनिस्ट नेता विश्वनाथ मर्दाना की ललकार पर मजदूर भी कामकाज छोड़कर जुलूस में शमिल हो गए। कचहरी पर जुलूस तो ब्रिटिश सिपाहियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए।
सेनानी की पत्नियां रखती थीं मिर्च का पाउडर
बलिया। वर्ष 1942 के अगस्त क्रांति में क्रांतिकारियों की पत्नियां भी काफी सावधान रहा करती थीं। घर में महिलाएं भी ब्रिटिश हूकूमत के कारिंदों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहती थीं। महिलाओं का सबसे बड़ा हथियार मिर्च पाउडर था। हमेशा ब्रिटिश सिपाहियों के धमकने की चिंता सताती थी। इसको देखते महिलाएं घरों में लाल मिर्च पिस कर रखती थीं ताकि जरुरत पडने पर ब्रिटिश सिपाहियों के आंखों में झोंक कर अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन

आज निकलेगा जुलूस
परम्परानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अगस्त क्रांति का जुलूस 10 अगस्त को शहीद पार्क चौक से निकलेगा। यह जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के कार्यकारी मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि जुलूस रेलवे-स्टेशन होते हुए टाउन हाल पहुंच कर समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें