फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए पुलिस ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को देर शाम दोकटी पुलिस ने जवानों के साथ इलाके में रूट मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

दोकटी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम कई स्थानों पर पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों में भी पुलिस ने रूट मार्च किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस की निगाह सभी गांवों पर है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। बिहार के सीमावर्ती इलाके व छोटे बड़े घाटों पर भी पुलिस की नजर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें