बैरिया। किसी दिन कोई ट्रेन डायवर्ट है तो किसी दिन कोई ट्रेन का संचालन बंद है, इसको लेकर यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि 03121 अप व 03122 डाउन गाजीपुर से कोलकाता जाने वाली ट्रेन 17 से 25 जनवरी तक निरस्त है, वहीं 05111 अप और 05112 डाउन छपरा से वराणसी सिटी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 से 30 जनवरी तक निरस्त है। जबकि 03105 अप और 03106 डाउन बलिया सियालदह एक्सप्रेस 30 जनवरी तक छपरा से ही आवागमन करेगी। 09165 डाउन और 09166 अप साबरमती एक्सप्रेस 15 से 30 जनवरी तक मऊ भटनी छपरा होकर आवागमन करेगी। 04650 डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस 25 जनवरी तक मऊ भटनी छपरा के रास्ते आवागमन करेगी। 05050 डाउन और 05049 अप 20 से 27 जनवरी तक भटनी छपरा के रास्ते, 04008, 04018, 04016 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस 19 से 29 जनवरी तक मऊ भटनी छपरा के रास्ते जबकि 05160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस 29 जनवरी को महज एक दिन मऊ भटनी छपरा के रास्ते जाएगी। ट्रेनों के रूट डायवर्ट व निरस्त होने को लेकर यात्री परेशान हैं।