फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में बिजली आपूर्ति का रोस्टर ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की लाख सख्ती के बावजूद जनपद की बिजली व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। पूरी तरह से ध्वस्त बिजली व्यवस्था से आम जनता में भारी रोष है। दिन हो या रात, बिजली की आंखमिचौली से लोग बेहाल हैं। नगर के सिविल लाइन स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से शहर के अलावा आसपास के 140 गांव प्रभावित हो रहे हैं। हल्की बारिश होने या हवा चलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

शासन द्वारा जारी रोस्टर जिले में पूरी तरह फेल है। नगर क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति अधिकारियों की मनमानी का शिकार होकर रह गई है। अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों के अवर अभियंता या अन्य अधिकारी किसी का फोन नहीं उठाते। विद्युत उपकेंद्र पर कोई सीयूजी नंबर नहीं है। इससे लोग बिजली की अघोषित कटौती के बारे में जानकारी ले सकें। जनपद में चल रही इस अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से किसान, व्यापारी, छात्र समेत हर वर्ग परेशान हैं। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर मनमाने तरीके से फीडरों में बदलाव करते हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित होती है। सिकंदरपुर क्षेत्र के नवानगर विद्युत उपकेंद्र से लिलकर फीडर संचालित है। इससे लिलकर गांव और सिकंदरपुर कस्बा को आपूर्ति होती रही है लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। लिलकर गांव के राकेश, जितेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता की ओर से मनमाने तरीके से इस फीडर के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। गलत तरीके पोल लगाकर लाइन बदलने का कार्य कराया जा रहा है। इसे लेकर जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें