बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में अतरमहाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 11 पुरुष तथा 6 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में बाबा ऋषिदेव महाविद्यालय धर्मापुर कारो की छात्रा रोशनी यादव विजेता तथा कुंवर सिंह कॉलेज की कु. पिंकी उपविजेता रही। जबकि पुरुष वर्ग में दूजा देवी महाविद्यालय सहतवार के छात्र शिवम शेखर विजेता तथा सतीश चन्द्र कॉलेज के ज्ञानेन्द्र राय उपविजेता रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सतीश चन्द्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ (मेजर) अरविन्द नेत्र पांडेय ने किया। पुरस्कार वितरण विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजय कुमार द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ गुरुशरण वर्मा, डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ रामजी सिंह तथा विशाल रहे। इस अवसर पर उप कुलसचिव महेश कुमार तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं प्रशिक्षक डॉ जेपी सिंह, अनीश अहमद, विनोद सिंह, सुनील दुबे, अतुल नेहा, अपराजिता, शैलेन्द्र, विवेक, आशीष, अरविंद आदि रहे। अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ विवेक सिंह द्वारा तथा धनंजय सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।