सुखपुरा चौराहे पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देते यातायात उपनिरीक्षक स?
- फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में बृहस्पतिवार को सुखपुरा में संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव एवं यातायात प्रभारी सुरेेशचंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा, हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वालों को गुलाब फूल देकर बताया कि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो आपका परिवार गुलाक के फूल की तरह खिलता रहेगा। इस दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा 86 वाहनों का सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं होने पर चालान किया।