नगर के कुंवर सिंह चौराहा पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। विगत कई दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान कुंवर सिंह चौराहे से रामपुर उदयभान तक चलाया गया। इस दौरान कुंवर सिंह चौराहा से रामपुर उदयभान चौराहा तक सड़क के बाएं तरफ नाली पर किए गए अतिक्रमण को बुल्डोजर चलवाकर हटवाया। इस दौरान सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों को हटा लिया जबकि पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरातफरी मची रही। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरुण सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा सहित नपा कर्मचारी और पुलिसकर्मी रहे।