फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट,किशोरी व पिता की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के ताडीबडागांव( महुआ) में वृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घायल किशोरी के पिता की भी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए मऊ ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। अनिरुद्ध सिंह अपनी ससुराल ताडीबडागांव में नेवासे पर रहते हैं। उनकी केवल पांच पुत्रियां ही हैं। एक पुत्री की शादी 19 जून को है। घटना के दिन सुबह रास्ते को लेकर विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते पट्टीदारी के युवक ने अनिरुद्ध सिंह व घर की महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पिंसू सिंह 17, डिंपल सिंह 29 व दीपिका 30 घायल हो गईं। इसमें पिंसू सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट लगी है। जिन्हें डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें