फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेई व एसडीओ के निलंबन से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक रविवार को हाइडिल काॅलोनी में हुई। इसमें 24 सितंबर को जीराबस्ती में करंट से दो बालिकाओं की मौत पर कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कहा कि घटनास्थल पर जलभराव नहीं हुआ होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। प्रशासन ने इस पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया। ग्रामवासियों की तरफ से इसकी सूचना पहले दी गई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई न करते हुए बिजली निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी गई। संयोजक रामबाबू राय ने बताया कि घटना की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को स्वयं लेना चाहिए था। समिति जिलाधिकारी की तरफ से 29 सितंबर से आयोजित बैठक का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें