फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विभागों के फेर में नष्ट हो रहे करोड़ों के आरओ प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांवों में लगाए गए अधिकांश सोलर आरओ प्लांट के खराब हो जाने से लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकासखंड मुरली छपरा, विकासखंड बैरिया व आंशिक रेवती विकासखंड के गांव में कुल 60 से अधिक सोलर आरओ प्लांट लगे हुए हैं। इसमें से 54 आरो प्लांट किसी न किसी कारण से बंद पड़े हैं। एक प्लांट को लगाने में शासन में 9 लाख रुपए खर्च किये हैं। इस तरह 60 आरओ प्लांट को स्थापित करने में शासन ने जल निगम के माध्यम से लगभग 5.30 करोड़ रुपए इस नियत के साथ खर्च किए थे कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस संदर्भ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। वहीं, उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत मुरली छपरा, विकास खंड बैरिया व रेवती को निर्देशित किया है कि गांवों में किन्ही कारणों बंद पड़े सोलर आरओ प्लांटों को ठीक करा कर चालू कराएं ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें