रेवती। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ से संबंधित विद्युत उपकेंद्र रेवती क्षेत्र में काम करते हुए अपना एक हाथ गंवा चुके अस्थायी कर्मचारी का 15 माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आ गया है। उक्त विद्युत उपकेंद्र का कर्मी सूर्य प्रताप सिंह निवासी ग्राम गायघाट ने निगम के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में बताया कि मेरे पिता स्व. सच्चिदानंद सिंह बिजली निगम में लाइनमैन के रूप में स्थायी कर्मचारी थे। पिता की मृत्यु के बाद विद्युत उपकेंद्र रेवती पर अस्थायी रूप से लाइनमैन का काम शुरू किया था। 2006 में काम करते समय करंट लगने से अपनी एक बांह गंवा चुका हूं। दिव्यांग विद्युत कर्मी ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री,ऊर्जा मंत्री तथा जिलाधिकारी को भी भेजा है।