फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूबे छपरा रिंग बंधा का 70 फीसदी हिस्सा कटा

Thu, 25 Aug 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाल, बलिया
विज्ञापन
र‌िंग बंध्‍ाा का अवलाोकन करते डीएम
विज्ञापन
बैरिया तहसील के दूबे छपरा रिंग बंधे पर पानी का दबाव बढ़ने से गुरुवार की शाम बंधे का 70 फीसदी हिस्सा कट गया। इसके बाद बंधे को बचाने में जुटे प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। साथ ही एलर्ट जारी कर आसपास के गांव वालों को घर खाली करने का निर्देश दे दिया। लेकिन गांव वाले बंधे को किसी तरह बचाने के लिए अपने स्तर से देर शाम तक लगे रहे। मौकेे पर पहुंचे डीएम गोविंद राजू एनएस ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



दूबे छपरा से पांडेयपुर रिंग बंधे पर पिछले एक सप्ताह से पानी का दबाव बनने से गुरुवार को दुबेछपरा रिंग बंधा का आधा हिस्सा कट गया। बंधे के ऊपरी भाग की चौड़ाई करीब 10 फीट है। गुरुवार को करीब 7 फीट से ज्यादा बंध का हिस्सा पानी के दबाव से कट गया। बंधे केे बचाने लगे बाढ़ विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए।

मौकेे पर पहुंचे डीएम गोविंद राजू एनएस ने स्थिति का जायजा लेते हुए बाढ़ विभाग के अधिकारियों से भी स्थिति का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने हाथ खड़ा करते हुए आसपास के गांव वालों को सुरक्षित जगह जाने का निर्देश जारी कर दिया। बावजूद गांव के बलोग बंधे के बचाने में देर शाम तक जुटे रहे। वहीं बंधा टूटने पर मोर्चा संभालने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


लोगों माने तो बंधा टूटने से लगभग एक दर्जन गांव उदई छपरा, प्रसाद छपरा, गोपालपुर, दूबे छपरा, आलम राय का टोला, पांडेयपुर, चिरंजी छपरा समेत करीब एक दर्जन गांव की करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित होगी। प्रशासन के निर्देश के बाद लोग सुरक्षित जगह की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें