इब्राहिमाबाद नौबरार में कट कर विलीन हो रही उपजाऊ भूमि
- फोटो : ballia
रेवती ब्लॉक के टीएस बंधे पर कई जगह दरार आ गई है। जिससे बंधा के कटने का खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ आने के पहले ही गंगा और घाघरा के बंधों में आई दरारें लोगों के लिए परेशानी की सबब बनी हुई है। जहां गंगा और घाघरा मेें हो रहे कटान से तटवर्ती सहमे हुए है। वहीं तटवर्ती इलाके में कटान और बाढ़ के पानी के बढ़ने का सिलसिला जारी है। जनपद में गंगा और घाघरा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांव के लोग हमें हुए हैं। बैरिया तहसील के अठगांवा में बुधवार को भी घाघरा का कटान जारी रहा। घाघरा ने रौद्र रूप अख्तियार करना शुरू कर दिया है। जल स्तर में वृद्धि के चलते बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को अपराह्न जलस्तर 38.390 मीटर है जो लाल निशान 64.010 से 0.500 मीटर कम है ।आयोग के अनुसार एक-एक मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने जल स्तर में वृद्धि का क्त्रस्म जारी रहने के बाद अगले दिनों में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। बाढ़ का पानी आबादी वाले क्षेत्र में फैलने लगा है ।तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ और कटान के साथ ही भारी वर्षा से जूझ रहे हैं। तुर्तीपार ग्राम के पास देवरिया- बलिया मार्ग के निकट पानी पहुंच गया है।
उधर, जिलाधिकारी ने एक दिन पहले निरीक्षण के दौरान घाघरा के टीएस बंधे में कई जगहों पर कटान देखने के बाद अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा हर हाल में कटान को रोकना होगा। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।