फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का पुतला फूंक एवं कैंडिल जलाकर वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राहुल, प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव अधिवक्ता अमित चौबे एवं पूर्व सचिव कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के सेक्रेट्री दुर्गा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एडवोकेट रविंद्र सिंह, राजेश्वर श्रीवास्तव, कमलाकर चौबे, शैलेंद्र सिंह, राजू सिंह, संजय आदि रहे। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टीडी कालेज चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। साथ ही चीन के सामानों का उपयोग न करने का संकल्प लिया। पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि चीन ने हमेेेशा भारत को धोखा देने का काम किया है। वे एक तरफ से वार्ता तो दूसरी तरफ से धोखे से भारत के सैनिकों पर हमला करा देता है। पुतला दहन करने वालों में राजकुमार मौर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, तेजनारायण, रणविजय, अमरनाथ यादव, अरविंद कन्नौजिया, विवेक कुमार सिंह, त्रिवेणी सिंह, अनुज सोनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें