फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला रेत कर ठेला चालक की हत्या

Sun, 18 Oct 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित देसी शराब की दूकान में सो रहे ठेला चालक की बदमाशों ने शनिवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी तथा कैश बाक्स तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये लूट ले गए। लोगों को वारदात की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टूटा कैश बाक्स दूकान से थोड़ी दूर पर मिला।
विज्ञापन



बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र नरपलिया बाजार निवासी भीमराम (52) नगर में ठेला चलाता था। परिखरा स्थित सरकारी देसी शराब की दूकान के सेल्समैन दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआरामपुर निवासी सेल्समैन राजेश राम की सहमति से रात में वह दूकान में ही सोता जाता था। शनिवार की रात में भी वह दूकान में वह सो गया। रविवार की सुबह सेल्समैन राजेश दूकान पर पहुंचा तो वहां का ताला खुला और भीम राम का रक्त रंजित शव पड़ा देख अवाक रह गया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

एसओ बांसडीहरोड विनीत राय और सीओ लच्छिराम यादव के बाद में एसपी अनीस अहमद अंसारी भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया पर कुछ खास पता नहीं चला। खोजबीन के बाद शराब की खाली बोतलें और दूकान का टूटा कैश बाक्स घटना स्थल से 50 दूरी पर मिला। राजेश के मुताबिक कैश बाक्स में 40 हजार रुपये रखे थे। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र तीखमपुर निवासी मृतक के भांजे राजू राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें