फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मिला रिटायर्ड जवान का शव

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
होटल के कमरे में फौजी की मौत के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन अस्पताल रोड स्थित रायल होटल के 104 नंबर कमरे में सेवानिवृत्त जवान का शव मिला। सीओ सिटी केसी  सिंह, एसडीएम गिरजा शंकर सिंह, कोतवाली डीके श्रीवास्तव, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय ने मृतक जवान के भाई दिनेश कुमार व भतीजा के सामने कमरे का दरवाजा धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दरवाजा नहीं टूटा, जिसके बाद दरवाजे पर लगे रोशनदान की ओर से हाथ लगाकर दरवाजा खोला गया। फोरेंसिक टीम ने जांच की, तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचीट निवासी राजेश कुमार (43) आठ अक्तूबर की रात करीब 8:42 बजे स्टेशन अस्पताल रोड स्थित रायल होटल पहुंचा, जहां मैनेजर पप्पू  सिंह से बताया कि आर्मी का जवान हूं। अभी ट्रेन से आया हूं। गांव जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इसलिए एक कमरा चाहिये। मैनेजर ने मृतक का आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर कमरा नंबर 104 बुक कर दिया। मैनेजर ने बताया कि नौ अक्तूबर की सुबह करीब 10.30 बजे पानी मंगाकर कमरे पिया। इसके बाद शहर में दो-चार बार गए। इसके बाद 10 अक्तूबर को जब 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ। इसके बाद होटल मालिक को फोन कर बताया। मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई और भतीजा के सामने दरवाजा खोला गया। जवान को मृत देख भाई और भतीजा दहाड़े मारकर रोने लगे। सीओ सिटी केसी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने  आएगी कि हार्ट अटैक है या सुसाइट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें